भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से पंजीकृत राजनीतिक दल आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश संगठन के आंतरिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की गई

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से पंजीकृत राजनीतिक दल आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश संगठन के आंतरिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की गई

इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता लक्ष्मी गौड़ जी ने बताया कि गत एक माह पहले सदस्यता अभियान की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्टूबर निर्धारित की गई थी जो अब पुनः एक सप्ताह और बढ़कर 29 अक्टूबर 2024 कर दी गई है 29 अक्टूबर 2024 तक सदस्य बन चुके लोग ही दिल्ली प्रदेश संगठन के आंतरिक चुनाव में भाग ले सकेंगे
कुल 52 सदस्यों वाली प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, प्रवक्ता सहित 34 सदस्यों का प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव होगा
शेष 18 सदस्य चुने गए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा मनोनीत किए जाएंगे

30 अक्टूबर को आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी दिल्ली प्रदेश सदस्यता सूची का प्रकाशन करके आपत्तियां मांग कर निस्तारण किया जाएगा 31 अक्टूबर को अंतिम रूप से सदस्यता सूची प्रकाशित करते हुए नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी
3 नवंबर 2024 को वैद्य नामांकन पत्रों की सूची पदनाम के साथ प्रकाशित कर दी जाएगी आपत्तियों के निस्तारण के बाद 4 नवंबर 2024 को प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया पूरी करके निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी का प्रकाशन करते हुए सूची अनुमोदन हेतु राष्ट्रीय कार्यालय को प्रेषित कर दी जाएगी
पार्टी के चीफ कोऑर्डिनेटर सुभाष वर्मा जी को दिल्ली प्रदेश संगठन आंतरिक चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है सभी आदर्शवादी साथियों का आवाहन किया गया है कि वह बड़ी संख्या में आम व खास जनमानस को आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाकर मुख्य धारा की राजनीति में आने के लिए प्रेरित करें जिससे एक आदर्श समाज की रचना की ओर देश आगे बढ़ सके

Share this post

Post Comment